ममता बनर्जी के साथ बदतमीजी करने वाले 5 गिरफ्तार

एसएफआई, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) की छात्र शाखा है। अधिकारी ने कहा, इस मामले में दो महिलाओं सहित एसएफआई के पांच कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है। उन्हें इसके बाद स्थानीय न्यायालय में पेश किया जाएगा।
ममता और मित्रा के साथ एसएफआई के कार्यकर्ताओं ने उस वक्त दुर्व्यवहार किया था, जब नौ अप्रैल को दोनों दिल्ली स्थित योजना आयोग के कार्यालय अपने राज्य की योजना को अंतिम रूप देने जा रहे थे।
इस घटना के बाद ममता कोलकाता वापस चली गई थीं, और उन्होंने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के साथ अपनी मुलाकात रद्द कर दी थी। उन्होंने बाद में दिल्ली के असुरक्षित होने की शिकायत की थी। कोलकाता लौटने के बाद स्वास्थ्य सम्बंधी शिकायत होने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।












Click it and Unblock the Notifications