चीन का दुस्साहस, भारतीय सीम में घुसपैठ कर बनाई चौकी

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अपुसार पड़ोसी देश चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) की एक पलटन (प्लाटून) ने 15 अप्रैल की रात को भारतीय सरजमीं में 10 किमी अंदर तक डीबीओ सेक्टर के बरथे में घुसपैठ की। यह जगह करीब 17000 फुट की ऊंचाई पर स्थित है। चीनी सैनिकों ने यहां पर तंबू लगाकर एक चौकी भी बना ली। चीनी सेना की पलटन में आमतौर पर 50 सैन्यकर्मी होते हैं। सूत्रों ने बताया कि चीनी सैनिकों की चौकी से करीब 300 मीटर की दूरी पर भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के जवानों ने भी अपना कैंप बना लिया है।
आईटीबीपी ने चीन से फ्लैग मीटिंग के लिये कहा लेकिन अभी तक चीनी सेना की तरफ से कोई जवाब नहीं मिला है। इस बारे में जब उधमपुर स्थित उत्तरी कमान के प्रवक्ता कर्नल राजेश कालिया से संपर्क किया गया तो उन्होंने कहा कि वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) की अवधारणा को लेकर मतभेदों के चलते पूर्वी लद्दाख क्षेत्र में टकराव की स्थिति उत्पन्न हो जाती है।
ऐसी परिस्थितियों को मौजूदा तंत्र के जरिए सौहार्दपूर्ण ढंग से सुलझाया जाता है। हालांकि उन्होंने ज्यादा जानकारी देने से मना कर दिया। तनाव की स्थिति को देखते हुए भारतीय सेना की इंफेंट्री रेजीमेंट लद्दाख स्काउट को घटना स्थल की ओर रवाना किया गया है। इस रेजीमेंट को पहाड़ों पर युद्ध की विशेषज्ञता हासिल है। डीबीओ में स्थायी रूप से कोई नहीं रहता है।












Click it and Unblock the Notifications