हैंडसम मर्दो की अरब देश में 'नो इंट्री'

burqua
नयी दिल्ली। साउदी अरब में युवकों का स्मार्ट होना उनके लिए खतरा हो सकता है। अगर वहां का युवक हैंडसम है तो उसे देश छोड़कर जाना पड़ सकता है। दलील ये है कि अगर युवक स्मार्ट है तो उसकी खूबसूरती पर महिलाएं फिदा हो जाती हैं। जी हां साउदी अरब में हैंडसम मर्दो के लिए नो इंट्री है।

दरअसल सउदी अरब में तीन मर्दो को देश से बाहर निकालने का फरमान सुना दिया गया। उनकी खूबसूरती ही उनके लिए सजा बन गई। दरअसल तीनों काफी हैंडसम हैं इसलिए इनको देश से निकाल दिया गया। संयुक्त अरब अमीरात से आए ये तीनो पुरूष राजधानी रियाद में एक कल्चरल फेस्टिवल में शामिल होने आए थे।

इसी दौरान वहां की धार्मिक पुलिस ने उन्हें देखा और इन्हें जबरदस्ती वहां से लेकर चली गई। पुलिस ने जबरदस्ती इन्हें वापस भेज दिया। अरबी भाषा के एक अखबार ने कार्यक्रम में आए धार्मिक पुलिस के एक अधिकारी के हवाले से लिखा है कि कार्यक्रम में हिंसा लेने आए ये तीनों युवक काफी हैंडसम थे जिसकी वजह से इनको वहां से हटाया गया। धार्मिक संस्थाओं को डर था कि इनको देखकर महिलाएं कहीं इनके प्रेम में ना पड़ जाएं। इनको वापस इनके देश भेज दिया गया। यूएई ने अपने बयान में कहा कि फेस्टिवल में काफी महिलाएं थीं इस वजह से धार्मिक पुलिस को कार्रवाई पड़ी।

गौरतलब है कि अरब की महिलाओं को अपने पूरे शरीर को हमेशा ढंक कर रखना होता है। उन्हें ऐसे किसी भी मर्द को देखने या बातचीत करने का अधिकार नहीं होता जिनसे उनका कोई सरोकार या जान-पहचान ना हो। महिलाओं को सउदी अरब में गैर मर्दो से मेलजोल बढ़ाने से मनाही है। इसलिए धार्मिक पुलिस ने इन तीनों युवक को समारोह से निकाल दिया ताकि महिलाएं कही उनके प्रति आकर्शित ना हो जाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+