सेल्‍स एक्जिक्‍यूटिव्‍स को हृदय रोगों का जयदा खतरा

नई दिल्‍ली (ब्‍यूरो)। सेल्‍स एक्जिक्‍यूटिव, रिपोर्टर, एमआर, ट्रैफिक पुलिस, आदि जॉब करने वालों को हृदय रोगों का खतरा ज्‍यादा होता है। यह हम नहीं बल्कि जर्मनी में हुआ एक शोध कह रहा है। शोध के मुताबिक जो लोग दिन भर का अधिकांश समय ट्रैफिक के बीच बिताते हैं, उन्‍हें हृदय रोगों का खतरा ज्‍यादा होता है।

जर्मनी के एसेन हार्ट सेंटर के डा. हेगन कल्‍श व उनकी टीम ने 4814 लोगों पर यह शोध किया। इनकी उम्र 60 के करीब थी। सभी का शारीरिक परीक्षण किया गया और पाया गया कि जिन लोगों ने अपनी लाइफ में ज्‍यादा से ज्‍यादा समय ट्रैफिक के बीच बिताया है उन्‍हें हृदय रोग की समस्‍या ज्‍यादा थी। इसके पीछे सिर्फ वायु प्रदूषण ही नहीं बल्कि ध्‍वनि प्रदूषण भी है।

Field executives on the risk of Heart Diseases

शोध में पाया गया कि सड़क पर पाये जाने वाले प्रदूषण के कण नसों में कैलसिफिकेशन का कारण बनते हैं और इस वजह से कार्डियोवास्‍कुलर रिस्‍क बढ़ जाता है। यानी हार्ट अटैक का खतरा। इसके अलावा वायु में मौजूद कार्बन मोनोऑक्‍साइड, नाइट्रोजन डायॉक्‍साइड, सल्‍फर डायॉक्‍साइड, आदि की वजह से यह खतरा ज्‍यादा होता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+