यूपी में खनन माफियाओं को संरक्षण दे रही है सपा सरकार: भाजपा

SP protects mining mafias in Uttar Pradesh: BJP
लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की उत्तर प्रदेश इकाई ने गुरुवार को सूबे की सत्तारूढ़ समाजवादी पार्टी (सपा) की सरकार पर खनन माफियाओं को संरक्षण देने का आरोप लगाया। भाजपा ने कहा कि अवैध खनन की वजह से लाखों-करोड़ों रुपये का नुकसान हो रहा है। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक ने बताया कि सरकार अवैध खनन को संरक्षण देने में जुटी हुई है। खनन माफिया पुलिस प्रशासन के अधिकारियों के साथ बदसलूकी कर रहे हैं।

बुंदेलखंड से सोनभद्र तक खनन माफियाओं के हौसले बढ़े हुए हैं। चाहे खनन विभाग के अधिकारी हों या पुलिस, इन माफियाओं के खिलाफ कोई भी कार्रवाई करने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा है। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि बुंदेलखंड में सक्रिय माफियाओं ने वहां के ककरबई थाने में घुसकर तांडव मचाया और पुलिसकर्मियों की पिटाई की।

सत्ता से जुड़े दबंग लोग खुलेआम थानाध्यक्ष और पुलिसकर्मियों पर हमला कर रहे हैं, जिससे साबित होता है कि सूबे में पुलिस का खौफ समाप्त हो गया है। उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड के अलावा फैजाबाद एवं सोनभद्र में सक्रिय खनन माफिया भी पुलिस के लिए बड़ा सिरदर्द बने हुए हैं। पाठक ने मुख्यमंत्री से अवैध खनन माफियाओं के बढ़ते हौसले पर लगाम लगाने की मांग की है, ताकि पुलिस के साथ हो रही इस तरह की घटनाओं पर लगाम लग सके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+