2014 की तैयारी में जुटी मायावती, उम्मीदवारों की पहली सूची जारी

mayawati
लखनऊ। लोकसभा चुनाव में भले ही अभी एक साल से ज्यादा वक्त बाकी हो, लेकिन पार्टियां इसकी तैयारी में अभी से जुट गई हैं। खासकर क्षेत्रिय पार्टियां लोकसभा चुनाव को लेकर काफी उत्सुक दिखाई दे रही है। तभी तो चुनाव के इतने दिन बाकी रह ने के बावजूद समाजवादी पार्टी के बाद अब बहुजन समाजवादी पार्टी ने भी आगामी लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। बीएसपी मुखिया मायावती ने लोकसभा चुनाव के लिए पहली सूची जारी कर 36 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है।

बीएसपी के इन 36 उम्मीदवारों में से 20 ब्राह्मण समुदाय के हैं। चुनाव से इतने दिन पहले ही उम्मीदवारों के नामों की सूची जारी करने पर मायावती ने नारा देते हुए कहा कि इस लोकसभा चुनाव में जिसकी जितनी तैयारी, उसकी उतनी भागीदारी। बीएसपी की पहली सूची में 20 ब्राह्मण समुदाय के नामों का शामिल होना इस बात की ओर इशारा करता है कि पिछड़े जातियों के नाम पर राजनीति करने वाली मायावती अब उच्च जाति वोटरों को साधने की कवायद में जुट गई है।

दरअसल 2007 के विधानसभा चुनाव में मायावती इसी सोशल इंजीनियरिंग के बूते सत्ता में आईं थीं। राजीतिक मानते है कि पिछले साल विधानसभा चपनावों में मायावती की हार उच्च जाति के मतदाताओं की नाराजगी का ही नतीजा था। बीएसपी सुप्रीमो के मुताबिक उनकी पार्टी ने 2014 का खाका तैयार कर लिया है। वहीं बीजेपी पर निशाना साधते हुए मायावती ने कहा कि मोदी नाम का फैक्टर बीजेपी के लिए कोई काम नहीं करेगा।

मायावती के मुताबिक 2014 में बीजेपी मुजरात मॉर्डल मोदी को चाहे जितना प्रोजेक्ट कर ले, लेकिन चुनाव में मोदी बीजेपी के लिए फायदेमंद नहीं होंगे। वहीं जब आम चुनाव के लिए कांग्रेस के पीएम उम्मीदवारी के ऊपर मायावती से सवाल पूछा गया तो उन्होंने साफ कर दिया कि ये कांग्रेस का अंदरुनी मामला है, बीएसपी केलव सरकार को बाहर से समर्थन देती है। पीएम पद पद फैसला लेना कांग्रेस का काम है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+