ठाणे बंद के दौरान प्रदर्शनकारियों ने सरकारी बसों को पहुंचाया नुकसान

कांग्रेस, एनसीपी और शिवसेना ने ठाणे नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण गिराए जाने के विरोध में आज दिन भर के बंद का आह्वान किया है। इन दलों की मांग है कि अवैध निर्माण गिराने के कारण विस्थापित होने वालों को वैकल्पिक आवास मुहैया कराए जाने चाहिए।, लेकिन बंद के दौरान प्रदर्शनकारियों ने सार्वजनिक समपत्ति को खूब नुकसान पहुंचाया।
पुलिस के मुताबिक बंद शुरू होने के बाद शहर के तीन हाट नाका क्षेत्र में प्रदर्शकारियों ने कई गाड़ियों को क्षतिग्रस्त कर दिया गया। प्रदर्शनकारियों के उग्र प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस ने शहर और आस-पास के इलाकों की सुरक्षा सख्त कर दी है। इस बंद का खासा प्रबाव दोखने को मिला। बंद के दौरान ऑटो रिक्शा, टैक्सी और निजी गाड़ियां भी सड़कों से नदारद दिखी। बंद के कारण कॉलेज और स्कूल जाने वाले छात्रों को बंद के कारण काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कारोबारी संस्थान भी पूरी तरह बंद रहे। लोगों को बंद के दौरान काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
बंद को देखते हुए कई कॉलेजों और स्कूल पहले से बंद कर दिए गए थे। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना और भाजपा को छोड़ कर अन्य राजनीतिक दल बंद में शामिल हैं। बंद में शामिल कांग्रेस, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के सदस्यों तथा शिवसेना और अन्य स्थानीय पार्टियों ने मांग की है कि अवैध इमारतों को ढहाने से पहले इन इमारतों में रह रहे लोगों का पुर्नवास किया जाए। वहीं मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण ने कड़ा रुख अख्तियार करते हुए कहा हैं कि 57 बेहद खतरनाक इमारतों को ढहाने का अभियान चल रहा है। जबकि 1,094 इमारतें खरतनाक इमारतों की सूची में हैं।












Click it and Unblock the Notifications