2 मई से शुरु होगी लखनऊ-देहरादून एयर इंडिया की हवाई सेवा

यह सेवा सप्ताह में चार दिन मंगलवार, गुरुवार, शनिवार और रविवार को उपलब्ध रहेगी तथा 45 मिनट के अंदर दोनों शहरों के बीच की दूरी तय की जाएगी। एयर इंडिया के वरिष्ठ प्रबंधक सुजीत कुमार ने कहा, सभी आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी हो चुकी है तथा मंजूरी मिल गई है और हमें उम्मीद है कि इस क्षेत्र के लोगों को नए हवाई मार्ग से फायदा मिलेगा।
विमान संख्या एफआई-9615 दोपहर 12.50 बजे देहरादून से उड़ान भरेगा तथा दोपहर 1.35 में लखनऊ पहुंचेगा जबकि एफआई-9616 लखनऊ से दोपहर 2.05 बजे उड़ान भर कर 2.50 पर देहरादून पहुंचेगा। यात्री किराया अभी तय नहीं किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications