आतंक की जद में अमेरिका, टेक्‍सास फर्टिलाइजर फैक्‍ट्री में धमाका, 70 मरे

Blast in America
टेक्‍सास। अमेरिका में ये क्‍या हो रहा है? क्‍या आतंकियों ने अमेरिका को एक बार फिर दहलाने की ठान ली है? दो दिन पूर्व बोस्‍टन में मैराथन के दौरान हुए धमाकों की जांच चल ही रही थी कि आज सुबह सुबह 6 बजकर 10 मिनट (भारतीय समय के अनुसार) पर टेक्‍सास में एक फर्टीलाइजर फैक्‍ट्री में धमाका हुआ है। अमेरिका के लोकल मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार इस धमाके में 70 लोगों के मौत और 100 से ज्‍यादा लोगों के घायल होने की खबर है। हालांकि इसकी आधाकारिक पुष्टि नहीं की गई है। घायलों की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है।

प्राप्‍त जानकारी के मुताबिक धमाका इतना तेज था कि इसकी आवाज करीब 45 किलोमीटर दूर तक महसूस की गई। धमाके की वजह से आसपास की कई इमारतों को भी क्षति पहुंची है। कई बिल्डिंग में आग लग गई है। जिन बिल्डिंग्‍स में आग लगी है उसमें एक स्‍कूल की भी बिल्डिंग है जिसमें कई स्‍कूली बच्‍चे फंसे हैं। बचाव कार्य जारी है और बच्‍चों को बचाने के लिये हेलीकॉप्‍टर का इस्‍तमाल किया जा रहा है।

घायलों और नुकसान को लेकर फिलहाल कोई आधिकारिक आंकड़ा जारी नहीं हुआ है। यह धमाका बम विस्फोट है या दुर्घटना, इस बारे में कोई साफ जानकारी नहीं है। ये घटना कल रात 8 बजे की है। इस घटना के बाद आसपास के इलाकों को खाली करवा लिया गया है और बचाव कार्य तेजी से चल रहा है। उल्‍लेखनीय है कि बोस्‍टन धमाके के एक दिन बाद अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा को एक जहरीली चिठ्ठी भेजी गयी है। इससे अमेरिका में सनसनी फैल गयी है। अमेरिका खुफिया एजेंसी के मुताबिक राष्ट्रपति बराक ओबामा को एक गुमनाम खत भेजा गया है जिसमें कि रायसिन नाम का एक जहरीला पदार्थ है। यह पदार्थ व्हाइट हाउस की मेल स्क्रीनिंग सुविधा में पाया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+