तीसरी ताकत ही दिल्ली की सत्ता पर होगी काबिज: मुलायम

नयी दिल्‍ली (ब्‍यूरो)। समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने बुधवार को आगामी लोकसभा चुनाव में केंद्र में कांग्रेस या भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नहीं, बल्कि तीसरी ताकत ही सत्ता में आएगी और दिल्ली में जब तीसरी ताकत की सरकार बनेगी तभी जनता की भलाई होगी। राजधानी स्थित पार्टी के प्रदेश मुख्यालय मे युवा प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए मुलायम ने कहा कि केंद्र में कांग्रेस अथवा भाजपा की सरकार नहीं बनेगी बल्कि तीसरी ताकत ही सत्ता में आएगी। दोनों बड़ी पार्टियां अब बहुमत में नहीं आ पाएंगी।

यादव ने कहा कि दिल्ली की सरकार दुविधा में हैं। केंद्र में एक कमजोर सरकार है। भारत की सीमाएं सुरक्षित नहीं है। किसानों की जमीन छीनने की नीति केंद्र सरकार बना रही है। गंगा नदी को खत्म करने की साजिश हो रही है। गंगा खत्म हुई तो देश रेगिस्तान बन जाएगा। युवा पदाधिकारियों को सचेत करते हुए यादव ने कहा, इसी साल नवंबर में लोकसभा होने चुनाव हो सकते हैं।

Mulayam Singh Yadav

आपको चुप नहीं रहना चाहिए। आप लोगों को राज्य के हर जिले में समाजवादी पार्टी सरकार द्वारा किए जा रहे विकास कार्यो को जन-जन तक पहुंचाएं। समाजवादी पार्टी चुनावों के लिए तैयार है। सभी घोषित लोकसभा प्रत्याशियों को जीत दिलानी है। इस मौके पर पार्टी की उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी के जैसा युवा संगठन किसी अन्य दल के पास नहीं है।

हमारी सरकार की उपलब्धियां हैं, लेकिन कुछ दल विकास का विरोध करते है। सीआईआई और फिक्की जैसे व्यापारी संगठन देश की राजनीति तयकर रहे है। ऐसे में नौजवानों का दायित्व बहुत बढ़ जाता है। लोकसभा चुनाव में हमारा प्रयास हो कि किसानों की सरकार दिल्ली में बने। इसके लिए हम सबको मिलकर प्रयास करना होगा। (आईएएनएस)

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+