गडकरी का नीतीश को प्रॉमिस, मोदी नहीं होंगे पीएम कैंडिडेट!
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के अंदर फूट का एक बड़ा खुलासा हुआ है, जिसमें साफ उभर कर आ गया है कि पूर्व पार्टी अध्यक्ष नितिन गडकरी हमेशा से नरेंद्र मोदी के खिलाफ रहे। खबर है कि 2012 में गडकरी ने नीतीश कुमार से प्रॉमिस किया था कि वो मोदी को 2014 के चुनाव में पीएम प्रत्याशी नहीं बनायेंगे।
यह खुलासा किया है अंग्रेजी अखबार टीओआई ने। अखबार की खबर के मुताबिक पार्टी की एक बैठक में गडकरी ने पिछले साल नीतीश को भरोसा दिलाया था कि वो अपनी जदयू को एनडीए के साथ बनाये रखें, रही बात मोदी की तो उन्हें पीएम पद का दावेदार नहीं बनाया जायेगा। अखबार ने यह खबर सूत्रों के अनुसार लिखी है। इस बात की अधिकारिक पुष्टि कहीं नहीं की गई है। खबर के मुताबिक गडकरी ने तब नीतीश से कहा था कि भाजपा के कई नेता गुजरात के मुख्यमंत्री मोदी के नाम पर राजी नहीं हैं।
खबर के प्रकाशित होने के तुरंत बाद आज सुबह निनित गडकरी ने सफाई दी और कहा कि नीतीश को उन्होंने ऐसा कोई भरोसा नहीं दिलाया था। गडकरी ने कहा कि 2012 में नीतीश से उनकी मुलाकात अरुण जेटली के घर पर हुई थी और तब उन्होंने नीतीश से कहा था कि अभी पीएम उम्मीदवार का फैसला नहीं किया जायेगा। इसमें भाजपा अपने सहयोगियों की राय लेकर ही फैसला करेगी वो भी सही वक्त पर।













Click it and Unblock the Notifications