आंतक से लड़ने में यूपीए सरकार की नाकामी बैंगलोर हमले की वजह: बीजेपी

rajnath singh
नयी दिल्ली। बैंगलोर धमाके के साथ ही देश के दो प्रमुख राजनीतिक दल कांग्रेस और बीजेपी के बीच राजनीतिक बयानबाजी शुरु हो गई है। कल मलेश्वरम इलाके में बीजेपी दफ्तर के बाहर हुए आंतकी हमले के बाद से कांग्रेस और बीजेपी एक-दूसरे पर कटाक्ष कर रहे है। धमाके में आतंकियों के स्लीपर सेल के शामिल होने की आशंका जताते हुए पार्टी अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार आतंक से लड़ने में नाकाम रही है।

वहीं कांग्रेस नेता शकील अहमद के विवादास्पद ट्वीट पर टिप्पणी से इन्कार करने से राजनाथ सिंह ने साफ तौर पर इंकार कर दिया। राजनाथ सिंह ने कहा कि आंतकी हमला बीजेपी को निशाना बनाते हुए किया गया। बीजेपी अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने कहा कि मुझे नहीं लगता कि यह किसी एक व्यक्ति की साजिश है। केन्द्र सरकार पर निशाना साधते हुए राजनाथ ने कहा कि पूरे देश में आतंकी गतिविधियां हो रही हैं। आतंकियों के कुछ स्लीपर मॉड्यूल देश के विभिन्न हिस्सों में वारदातों को अंजाम दे रहे हैं।

केंद्र सरकार इन स्लीपर सेल को खत्म करने का प्रयास भी नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि जो हमला हुआ वो दुर्भाग्यपूर्ण है। बीजेपी अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने बैंगलोर हमले पर कर्नाटक के मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टार से भी बातचीत की। राजनाथ सिंह ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि बैंगलोर आंतकी हमला सरकार की गलतियों के कारण हुआ है। सरकार आंतकी गतिविधियों को रोकने में नाकाम रही है।

राजनाथ सिंह ने कहा कि सरकार आंतक से लड़ने में नाकाम रही है और बैंगलोर में आंतकी हमला भी सरकार की उसी नाकामी का नतीजा है। वहीं बीजेपी प्रवक्ता शहनवाज हुसैन ने भी कांग्रेस को आड़े हाथ लेते हुए कहा, कांग्रेस के लिए आतंकवाद और धमाके वोट का मुद्दा है। बीजेपी धमाकों पर राजनीति नहीं करती।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+