CM शिवराज की पत्नी पर किया 'SEXY'कमेंट, नप गए मंत्री जी

दरअसल कल झाबुआ में एक कार्यक्रम के दौरान मंत्री विजय शाह ने मंच पर मौजूद जनजातीय वर्ग की महिला नेताओं पर न केवल टिप्पणी की थी, बल्कि उन्हें कई डबल मीनिंग अश्लील बाते भी कही। छात्राओं के कार्यक्रम में मंत्रीजी ने ना केवल महिला नेताओं पर टिप्पणी की ब्लकि सीएम शिवराज सिंह चौहान की पत्नी पर भी अभ्रद टिप्पणी की।
मंत्री की इस बदतमीजी के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया. विपक्षी पार्टियों ने बीजेपी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। विवाद बढ़ता देख बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने उन्हें तलब किया था। पार्टी के दबाव के बाद विजय शाह ने देर रात भोपाल पहुंच कर तोमर से मुलाकात की और अपनी सफाई पेश की। जिसके बाद विजय शाह ने मुख्यमंत्री चौहान को अपना इस्तीफा सौंप दिया। गौरतलब है कि मंत्री विजय शाह के बयान के बाद राज्य महिला आयोग ने भी इसे गम्भीरता से लेते हुए झाबुआ कलेक्टर से पूरे कार्यक्रम की सीडी मंगाई है।
क्या है पूरा मामला...
मध्य प्रदेश सरकार के आदिवासी कल्याण मंत्री झाबुआ में एक कार्यक्रम के दौरान छात्राओं और शिक्षकों को संबोधित कर रहे थे। छात्राओं के इस कार्यक्रम में ही मंत्रीजी के बोल अश्लील हो गए और सबके सामने ही विजय शाह ने कार्यक्रम के दौरान ही दो महिला नेताओं पर भी अश्लील टिप्पणी कर डाली। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथी के तौर पर पहुंचे विजय शाह ने मंच पर मौजूद एक नाम की दो महिला नेताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी की। बातों ही बातों में ही उन्होंने महिला नेताओं को देखकर कहा कि लगता है झाबुआ में एक के साथ एक फ्री मिलता है। छात्राओं के समारोह में अश्लील टिप्पणी करने के बालजूद भी शाहर के बोल नहीं थमे। उन्होंने शिविर में बैठी लड़कियों की ओर इशारा करते हुए यहां तक कह डाला, पहला-पहला जो मामला होता है, वह आदमी भूलता नहीं।
मजाकिया लहजे में मंत्री ने महिला नेताओं की ओर इशारा करते हुए कहा कि पहले-पहले मामले से उनका मतलब पहली बार मंत्री पद पर पहुंचने से था। मंत्री जी की हिम्मत इतनी बढ़ी की उन्होंने सीएम शिवराज सिंह चौहान की पत्नी तक को नहीं छोड़ा। विजय शाह ने सीएम चौहान की पत्नी पर भद्दा मजाक करते हुए कहा कि भइया के साथ तो रोज जाती हो, कभी देवर के साथ भी चली जाया करो।












Click it and Unblock the Notifications