अगले महीने नीलाम होगी एंजेलीना की टॉपलेस फोटो
लंदन। हॉलीवुड फिल्म एक्ट्रेस एंजेलीना जॉली की एक टॉपलेस फोटो अगले महीने लंदन में नीलाम की जायेगी। जिसके 25000 पाउंड से लेकर 35000 पाउंड्स में बिकने की संभावना है। इस तस्वीर में एंजेलिना को एक घोड़े के साथ टॉपलेस दिखाया गया है। जिसमें जॉली ने घोड़े की लगाम पकड़ रखी है और घोड़े ने जॉली के सीने पर सिर टिकाया हुआ है।
इस फोटो की बोली 'क्रिस्टी आक्शन हाउस' में 'वाइल्ड साइड फोटोग्राफी' के अन्तर्गत की जायेगी। यह तस्वीर फोटोग्राफर डेविड लाचेपले द्वारा सन 2001 में ली गई थी। यह लोगों के आकर्षण का केंद्र है। इसके अलावा एंजेलीना की एक और फोटो नीलाम की जायेगी। जिसमें वह अपने पति ब्रैड पिट और गोद लिये गये बच्चों के साथ डाइनिंग टेबल पर बैठी हुई हैं। इस फोटो के 8000 से 12000 पाउंड्स तक में बिकने की संभावना है।
एंजेलीना जॉली एक हॉलीवुड एक्ट्रेस हैं जिनके दुनिया भर में फैन हैं।













Click it and Unblock the Notifications