संजू बाबा को मिली राहत, अब एक माह बाद करेंगे सरेंडर

संजय दत्त ने सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर समर्पण का समय छह महीने और बढ़ाने का अनुरोध किया था। उल्लेखनीय है कि संजय को सुप्रीम कोर्ट ने 1993 मुंबई धमाके के मामले में अवैध हथियार रखने के जुर्म में आर्म एक्ट के तहत 5 साल की सजा सुनाई है।
इन 5 साल की सजा में संजय पहले ही 18 महीने का वक्त जेल में बिता चुके है ऐसे में संजय को अब तकरीबन साढ़े 3 साल का वक्त जेल में गुजारना होगा। संजय दत्त की ओर से दाखिल अर्जी में कहा गया था कि उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के 21 मार्च के आदेश के बाद कोई नई फिल्म साइन नहीं की है। लेकिन पहले की अनुबंधित फिल्में अधूरी हैं, जिनमें भारी रकम लगी हुई है। अत: उन फिल्मों को पूरा करने के लिए कोर्ट समर्पण का समय छह महीने बढ़ा दे। इस पूरे मामले में कोर्ट ने सीबीआई की दलील को खारिज कर दिया और संजय दत्त को 6 माह की जगह एक माह का वक्त दिया है।












Click it and Unblock the Notifications