दिल्ली: आकाशवाणी में 25 महिलाओं का यौन उत्पीड़न
मालूम हो कि मार्च में आकाशवाणी की 25 से ज्यादा की महिला रेडियो जॉकी ने सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय एवं दिल्ली महिला आयोग शिकायत की थी कि उनके काम और वेतन को लेकर संस्थान में उनके साथ गलत व्यवहार हो रहा है। वो सभी सांकेतिक रूप से यौन शोषण के शिकार हो रही हैं। उन सभी से वेतन के बदले यौन संबंध बनाने के लिए कहा जा रहा है। इस संबंध में दिल्ली हाईकोर्ट में एक जनहित याचिका भी दायर की गयी थी।
जिस पर सुनावाई करते हुए कोर्ट ने केंद्र सरकार तथा प्रसार भारती के खिलाफ नोटिस जारी किया और सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय तथा प्रसार भारती के मुख्य कार्यकारी अधिकारी से, इस जनहित याचिका पर जवाब मांगा तथा मामले की सुनवाई 15 मई तक के लिए स्थगित कर दी।
जिसके बाद प्रसार भारती के ड्यूटी ऑफिसर एन के वर्मा और शीले को बर्खास्त और एफएम गोल्ड के प्रोग्रामिंग एक्सीक्यूटिव दानिश इकबाल को जांच को प्रभावित करने के आरोप में निलंबित और केंद्र के निदेशक एल एस वाजपेयी को मामले की शिकायत मिलने के बावजूद कोई कार्रवाई न करने के कारण नोटिस जारी किया गया है।













Click it and Unblock the Notifications