बैंगलोर ब्‍लास्‍ट: दोपहिया पर धमाका और IED का प्रयोग मतलब 'इंडियन मुजाहिद्दीन'

Indian Mujhahideen
बैंगलोर। आतंकियों के नापाक मंसूबों ने एक बार फिर देश के आईटी हब बैंगलोर को हिला कर रख दिया। मल्‍लेशवरम स्थित भाजपा कार्यलय के बाहर हाई इंटेसिटी वाले धमाके में 16 लोगों के घायल होने की खबर है जिसमें 8 पुलिसकर्मी शामिल हैं। हालांकि बैंगलोर कमिश्नर राघवेंद्र एच औराडकर ने पांच पुलिसवालों के घायल होने की पुष्टि की है। इस धमाके की जिम्‍मेदारी अ‍भी तक किसी आतंकवादी संगठन ने नही ली है मगर बम ब्‍लास्‍ट के बाद घटना स्‍थल से फिलहाल जो बरामद हुआ है उससे यह साफ हो रहा है कि धमाकों के पीछे इंडियन मुजाहिद्दीन का हाथ हो सकता है।

बरामदगी की बात दरकिनार करें तो भी जिस तरीके से धमाके को अंजाम दिया गया वो भी इंडियन मुजाहिद्दीन की तरफ ही इशारा करता है। एक तो हाई इंटेसिटी वाला बम और मोटरसाइकिल के जरिये धमाके को अंजाम देना इसके अलावा सबसे अहम चीज घटनास्‍थल से आईईडी बरामद होना। इस तरह के धमाके इंडियन मुजाहिद्दीन के अलावा कोई नहीं करता। इन सबके अलावा इंडियन मुजाहिद्दीन पर अंगुली उठाने का सबसे बड़ा कारण तरीके के साथ ही साथ ही साथ तारीख रहा है। जी हां 17 अप्रैल 2010 को बैंगलोर के चिन्‍नास्‍वामी स्‍टेडियम में जो धमाका हुआ था उसमें भी इंडियन मुजाहिद्दीन का हाथ था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+