बैंगलोर में एक और धमाके की खबर, राजनीति शुरू
बैंगलोर। बैंगलोर में एक और धमाके की खबर अभी-अभी आयी है। खबर है कि बैंगलोर के हेब्बल में एक धमाका हुआ है, जिसमें 15 लोग घायल हुए हैं। हालांकि पुलिस ने अभी तक इसकी पुष्टि नहीं की है। उधर सुबह भाजपा कार्यालय के बाहर हुए धमाके को गृह मंत्रालय ने आतंकी हमला करार दिया है। उधर नेताओं ने इस धमाके के बाद राजनीति शुरू कर दी है।
गृह राज्य मंत्री आरपीएन सिंह ने केंद्र व राज्य मंत्रालय की ओर से देश भर के लोगों से अपील की है कि किसी भी अफवाह पर विश्वास मत करें। आरपीएन सिंह ने कहा कि लोग ऐतियात जरूर बरतें, लेकिन अफवाहों पर ध्यान नहीं दें। पुलिस अपना काम कर रही है।

शकील अहमद का ऊल-जुलूल ट्वीट
If the blast near BJP's office in Banglore is a terror attack,it will certainly help the BJP politically on the eve of election.
— Shakeel Ahmad (@Ahmad_Shakeel) April 17, 2013
इस ट्वीट में आप साफ देख सकते हैं कि कांग्रेस के नेता शकील अहमद ने लिखा है कि इस धमाके से कर्नाटक विधानसभा चुनाव में भाजपा को फायदा पहुंच सकेगा। इस पर भाजपा के प्रवक्ता शहनवानज हुसैन ने पूछा, "देश में अब तक जितने धमाके हुए हैं, उनसे क्या कांग्रेस को कोई फायदा पहुंचा है।" उन्होंने आगे कहा कि ऐसे समय में राजनीति करना कांग्रेस की ओछी सोच को दर्शाता है।












Click it and Unblock the Notifications