टोयोटा भारत में पेश करेगा नई हाइब्रिड कारें
भारतीय बाजार में एक अर्से से बेहतरीन कारों का सफल उत्पादन करने वाली जापान की प्रमुख कार निर्माता कंपनी टोयोटा भारतीय बाजार में अपने हाइब्रिड कारों के रेंज में इजाफा करने की योजना बना रही है। जी हां, इस समय टोयोटा भारतीय बाजार में पेट्रोल और डीजल कार के बजाय ऐसी हाइब्रिड कारों को पेश करने की सोच रही है जो कम इंधन खपत करें और वातावरण के लिहाज से भी बेहतर हों।
आपको बता दें कि इस समय भारतीय बाजार में टोयोटा की एकमात्र हाइब्रिड कार प्रायस है जिसकी सफल बिक्री कंपनी कर रही है। इसी क्रम में टोयोटा अन्य हाइब्रिड कारों को भी उतारना चाहती है। वहीं वैश्विक स्तर पर कंपनी आगामी 2015 तक दुनिया भर में कुल 18 नई हाइब्रिड कारों को पेश करने वाली है। टोक्यो में एक प्रेस वार्ता के दौरान टोयोटा के एक वक्ता ने बताया कि हम पहले से ही भारतीय बाजार में अपनी प्रायस को पेश कर चुके हैं।
इसके अलावा हम भारतीय बाजार में हाइब्रिड कारों के बाजार के लिए अध्यन भी कर रहें हैं ताकि निकट भविष्य में हम भारतीय बाजार में और भी हाइब्रिड कारों को पेश कर सकें। कंपनी द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार टोयोटा भविष्य में जिन 18 हाइब्रिड कारों को पेश करेगी उनमें से 13 कारें बिलकुल नई होंगी और बाकी के 5 कारें पुराने मॉडलों के नये संस्करण होंगे।
गौरतलब हो कि विश्व बाजार में हाइब्रिड कारों की मांग में जबरजस्त इजाफा देखने को मिल रहा है। हालांकि भारतीय बाजार में अभी भी लोग पेट्रोल और डीजल कारों की तरफ ही ज्यादा ध्यान देते हैं। लेकिन जिस प्रकार से देश में इंधन की कीमतों में उछाल देखा जा रहा है उसके अनुसार जल्द ही भारतीय बाजार में भी हाइब्रिड कारों की मांग बढ़ जायेगी।
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications