सपा, बसपा और कांग्रेस के बीच हो रही फ्रेंडली फाइट: भाजपा

पाठक ने कहा कि सपा-बसपा के नेता सियासी पैंतरेबाजी के तहत अब राजनैतिक मार्यादाओं को तार-तार करते हुए एक दूसरे के खिलाफ आक्रामक भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सपा और बसपा का कॉमन एजेंडा भ्रष्टाचार कर जनधन को लूटने का है इसीलिए सपा की सरकार अपने उस वादे को भी भूल गई, जिसमें उसने कहा था कि बसपा सरकार के घपलों और घोटालों की जांच के लिए एक आयोग का गठन किया जाएगा।
भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि अपने वादे से मुकरते हुए अखिलेश यादव ने बसपा के समय भ्रष्टाचार को अंजाम देने वाले नेता और अधिकारियों को ही संरक्षण देने का काम शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि बसपा के समय जिन घोटालों की जांच लोकायुक्त को सौंपी गयी थी, उन मामलों पर कार्रवाई करने की बजाए उन्हें फाइल की ढेर के नीचे दबा दिया गया है। भाजपा के प्रवक्ता ने आरोप लगाया कि भ्रष्टाचार की वटवृक्ष बनी कांग्रेस की शाखा बनकर सपा और बसपा ने भी भ्रष्टाचार कर जनधन को हानि पहुंचाई है। (आईएएनएस)












Click it and Unblock the Notifications