बॉस्टन के मैराथन स्थल पर धमाके, 3 मरे, 100 घायल

ब्लास्ट के कारणों का पता अभी चल नहीं पाया है। मौके पर राहत कार्य जारी है। जिस समय धमाका हुआ है उस समय अमेरिका में दिन के 12 बजकर 20 मिनट हुए थे। यह दोनों धमाके मैराथन स्थल पर हुए हैं जहां भारी संख्या में लोग मौजूद थे।
बीबीसी के मुताबिक पहला धमाका बॉस्टन मैराथन रेस के विजेताओं के रेस ख़त्म होने वाली लाइन पार करने के लगभग दो घंटों बाद उसी लाइन के पास हुआ और दूसरा धमाका भी ठीक उसी के आस-पास कुछ सेकंडों के बाद हुआ।
धमाकों के तुरंत बाद अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने देश को संबोधित करते हुए कहा जिस किसी ने भी यह घृणित काम किया है। उसे बक्शा नहीं जायेगा, आकाश हो या पाताल हम उसे हर हालत में खोज निकालेंगे। दुख की इस घडी में हर किसी को संगठित होकर चलने की जरूरत है।












Click it and Unblock the Notifications