9/11 के बाद से अमेरिका पर हुए ये 8 आतंकी हमले
वॉशिंगटन। अमेरिका के बोस्टन शहर में हुए दो जबर्दस्त धमाकों के बाद दहशत का माहौल है। यह धमाका उस समय हुआ, जब हजारों लोग मैराथन दौड़ के लिये एकत्र हुए थे। इस दौड़ में दुनिया भर से लोग आये थे। व्हाइट हाउस ने इन धमाकों को आतंकी हमला करार दिया है। वैसे 9/11 आतंकी हमले के बाद से कई आतंकी हमले अमेरिका पर हो चुके हैं। हम इस लेख में डालेंगे उन हमलों पर एक नज़र जिसे अमेरिका ने आतंकी गतिवधियां करार दिया।
इससे पहले हम बात करेंगे बोस्टन के इस हमले की। इस हमले में 3 लोगों की मौत हुई है और 100 से ज्यादा जख्मी हुए हैं। घायलों में 15 की हालत गंभीर बतायी जा रही है। हमले के तुरंत बाद बराक ओबामा ने एक प्रेसवार्ता बुलाई और मीडिया से कहा कि इस हमले की तहकीकात जांच एजेंसी एफबीआई को सौंप दी गई है, जब तक जांच के नतीजे नहीं आ जाते, तब तक मीडिया किसी प्रकार के कयास नहीं लगाये। इससे लोगों में दहशत बढ़ने की आशंका है।
साथ ही ओबामा ने कसम खायी कि वो दोषियों को सजा दिलाकर रहेंगे। उन्होंने कहा कि अभी वो किसी भी आतंकी संगठन की ओर इशारा नहीं कर सकते, सारे खुलासे जांच के बाद होंगे, लेकिन हां जरूरी बात यह है कि अभी सभी लोग संयम बरतें।
9/11 के बाद के आतंकी हमले

लॉस एंजलेस एयरपोर्ट फायरिंग
लॉस एंजलेस में 4 जुलाई 2002 को मिस्र के नागरिक हेशाम मोहम्मद हदायेत ने दो इजराइली नागरिकों को ताबड़तोड़ फायरिंग करते हुए मार गिराया। इस हमले में 4 अन्य लोग घायल हुए। यह हमला लॉस एंजलेस इंटरनेशनल एयारपोर्ट पर हुआ। बाद में एफबीआई ने इसे आतंकी हमला करार दिया और इसमें आतंकी समूह हदायेत का हाथ बताया।

2002 में वॉशिंगटन में हमला
अक्टूबर 2002 में वॉशिंगटन में हमला हुआ, जिसमें जॉन एलेन मुहम्मद और ली ब्यॉयड माल्यो ने 10 लोगों को मार गिराया। इस हमले में 3 अन्य घायल हुए। इस हमले में जो सबूत पेश किये गये, उसमें इस्लामी जिहाद कारण बताया गया साथ ही एफबीआई ने इसे आतंकी हमला करार दिया।

5 मार्च 2006
5 मार्च 2006 को मोहम्मद रेज़ा तेहारी-अज़ार ने एक एसयूवी वाहन राह चलते लोगों पर चढ़ा दिया। इसे आतंकी हमला इसलिये करार दिया गया, क्योंकि अज़ार ने इस वारदात को अंजाम मुसलमानों की मौतों और हत्याओं का बदला लेने के लिये किया था।

3 अगस्त 2008 को फायर बम
3 अगस्त 2008 को कैलीफोर्निया-सैंटा क्रूज़ के मॉलीक्यूलर बायोलॉजिस्ट डेविड फेल्डीम के घर पर अग्निबम फेंका गया। एफबीआई ने इस हमले को घरेलू आतंकवाद करार दिया।

1 जून 2009
1 जून 2009 को अब्दुलहकीम मुजाहिद मुहम्मद एक मिलिट्री रिक्रूटर को मार गिराया और एक अन्य को घायल कर दिया। यह वारदात लिटिल रॉक स्थित आर्मी-नेवी करियर सेंटर पर हुई। जांच में पाया गया कि यह इस्लामी जिहाद का हिस्सा था।

5 नवंबर 2009 टैक्सास हमला
5 नवंबर 2009 में टैक्सास में हमला हुआ जिसमें अमेरिकी मेजर के मनोवैज्ञानिक निदाल मलिक हसन ने फोर्टहुड पर अंधाधुंध फायरिंग की, जिसमें 13 लोग मारे गये। 29 लोग घायल हुए। अमेरिकी सरकार ने इसे घरेलू आतंकवाद करार दिया।

20 जुलाई 2012 सिनेमाघर में फायरिंग
20 जुलाई 2012 को एक सिनेमाघर में घुस कर अंधाधुंध फायरिंग की गई। उस दौरान डार्क नाइट राइसेस फिल्म चल रही थी। मारने से पहले लोगों पर आंसू गैस छोड़ी गई। इस हमले में 12 लोग मारे गये, 58 अन्य घायल हुए।

5 अगस्त 2012 गुरुद्वारा हमला
अगस्त 2012 में ओआक क्रीक में गुरुद्वारा में अंधाधुंध फायरिंग की गई। इसमें 3 घायल हुए और 6 लोग मारे गये। इस हमले को घरेलू आतंकवाद करार दिया गया।












Click it and Unblock the Notifications