Exclusive: ईरान भूकंप ला सकता था भारत में सुनामी
[अजय मोहन] ईरान में आये भूकंप ने अब तक 50 से ज्यादा लोगों की जान ले ली है। कई शहरों में इमारतें ढह गई हैं और अफगानिस्तान में इमारतों में दरारें आ गई हैं। रिक्टर पैमाने पर 7.9 की तीव्रता वाले भूकंप के झटके भारत में कुछ देर तक ही महसूस किये गये, लेकिन इसी भूकंप का केंद्र अगर समुद्र तट या समुद्र के बीच में होता तो 2004 जैसी सुनामी की पुनरावृत्ति निश्चित तौर पर हो सकती थी।
यह हम नहीं बल्कि एडवांस लर्निंग सेंटर ऑफ जियोलॉजी, लखनऊ विश्वविद्यालय के प्रो. ध्रुव सेन सिंह कहते हैं। ईरान, इराक, पाकिस्तान, अफगानिस्तान और उत्तर भारत में भूकंप के झटकों के बाद वनइंडिया से विशेष बातचीत में प्रो. ध्रुव सेन ने बताया कि इस मामले में आज भारत की किसमत अच्छी रही। रिक्टर पैमाने पर 7.9 तीव्रता का भूकंप काफी बड़ा भूकंप माना जाता है और ऐसे में बड़ा नुकसान निश्चित रूप से होता है।
अगले 24 घंटे रहें सावधान
एंटार्क्टिका में तिरंगा फहरा चुके प्रो. ध्रुव सेन ने कहा कि अभी यह कहना है कि अगले 24 घंटे तक सभी प्रभावित देशों के लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। क्योंकि भूकंप की तीव्रता इतनी अधिक थी कि आफटरशॉक या ट्रीमर्स आना जारी रहेंगे और वो भी भूकंप की तरह ही महसूस किये जाते हैं। और हां चूंकि जमीन के अंदर वाइब्रेशन जारी रहने की आशंका रहती है, लिहाजा आगे भी भूकंप आ सकता है।













Click it and Unblock the Notifications