आरुषि के मां-बाप ने ही की उसकी हत्या: सीबीआई

सीबीआई के पुलिस अधीक्षक एजी कौल ने अदालत को बताया कि आरुषि की हत्या उसके माता-पिता ने ही की है। तलवार दंपति पर आरोप लगाते हुए सीबीआई ने दलील दी है कि जिस वक्त आरुषि और उनके नौकर हेमराज की हत्या हुई उस वक्त फ्लैट के अंदर और बाहर कोई नहीं गया था, उस वक्त फ्लैट में चार लोग मौजूद थे जिनमें से 2 लोग जिंदा बच गए और 2 लोग मारे गए।
सीबीआई अधिकारी ने ये दलील दी की हत्याकांड की छानबीन के दौरान राजेश और नुपूर पूछताछ में ये नहीं बता पाए कि आरुषि और हेमराज की मौत कैसे हुई। एजी कौल ने अदालत को बताया कि राजेश और नुपूर तलवार ने ही दोनों की हत्या की क्योंकि उनके फ्लैट में बाहर से कोई और नहीं आया था। फ्लैट में दाखिल होने और निकलने के लिए मात्र एक दरवाजा है। ऐसे में फ्लैट में बाहर से कोई नहीं आया। दोनों की हत्या घर के अंदर के ही लोगों ने की।
ऐसे में अगर घर में दो लोग बचे तो लाजमी है कि उन्होंने ही आरुषि और हेमराज की हत्या की है। सीबीाई की इस दलील पर तलवार के वकील कल आईओ से क्रॉस एक्जामिन करेंगे। गौरतलब है कि इससे पहले नौ अप्रैल की सुनवाई के दौरान गुजरात फॉरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी के एक अधिकारी ने बताया था कि हत्या में संभवत: गोल्फ स्टिक और सर्जिकल चाकू का इस्तेमाल किया गया।
अधिकारी ने भी कहा कि तलवार दंपति को छोड़कर किसी और ने इस अपराध को अंजाम नहीं दिया होगा। वहीं फॉरेंसिक अधिकारी डॉक्टर मोहिंदर सिंह दहिया ने दावा किया कि दोनों की हत्या आरुषि के बेडरुम में हुई। सीबीआई के सारे सबूत तलवार दंपति की ओर इशारा करते है कि उन्होंने ही अपनी बेटी आरुषि और अपने नौकर हेमराज की हत्या की है।












Click it and Unblock the Notifications