बिहार में सवारी गाड़ी पलटने से 4 की मौत

इसी दौरान एकचारी-महगामा मार्ग पर रामपुर खरहरा गांव के पास वाहन से चालक का नियंत्रण हट गया और वाहन सड़क किनारे पलट गया। इस घटना में तीन लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति की मौत अस्पताल में इलाज के दौरान हो गई।
पुलिस के एक अधिकारी के अनुसार इस घटना में सभी सात घायलों को भागलपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया है। घायलों में तीन की हालत चिन्ताजनक बताई जा रही है। सभी मृतक छोटी धनौरा गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications