भुल्लर की फांसी पर शुरु हुई सियासत, बादल ने की सजा माफी की अपील

फांसी की सजा पा चुके आंतकी देवेन्दर सिंह भुल्लर की सजा पर रोकने की अपील को लेकर आज पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल और उनके बेटे सुखबीर सिंह बादल प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से मिलने दिल्ली पहुंचे। उन्होंने पीएम से गुजारिश की कि भुल्लर को फांसी न दी जाए। पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने प्रधानमंत्री मनमोहन से इस बावत एक याचिका दी है। पीएम से मुलाकात के दौरान प्रकाश सिंह बादल ने कहा के अगर भुल्लर को फांसी की सजा दी गई तो न केवल पंजाब में बल्कि पूरे देश में कानून व्यवस्था बिगड़ सकती है।
उन्होंने प्रधानमंत्री से दया याचिका की मांग की है कि भुल्लर की सजा को माफ कर दिया जाए। उन्होंने पीएम से मुलाकात कर उन्हें एक ज्ञापन भी सौंपा और कहा कि उसकी सेहत और कानून-व्यवस्था को देखते हुए उसे माफी दे दी जाए। प्रकाश सिंह बादल ने इस बात पर जोड़ देते हुए कहा कि 1984 के सिख विरोधी दंगों में अबतक किसी को फांसी नहीं हुई है। जबकि शिरोमणि अकाली दल की कोर कमेटी की बैठक में एक प्रस्ताव भी पारित किया गया था। बावजूद इसके अबतक इस मामले में कुछ नहीं हुआ।
गौरतलब है कि संसद हमले के मुख्य आरोपी अफजल गुरु को फांसी दिए जाने के बाद जम्मू-कश्मीर में कानून-व्यवस्था बिगड़ गई थी। कई दिनों तक प्रदेश में कर्फ्यू का दौर जारी रहा। जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री ने अफजल की मौत पर नाराजगी भी जाहिर की थी। ऐसे में एक बार फिर से पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने कानून-व्यवस्था का हवाला देकर दिल्ली हमले के आरोपी आंतकी भुल्लर को बचाने की कोशिश की है। अब देखने वाली बता है कि प्रधानमंत्री बादल की अपील पर गौर करते है या फिर कोर्ट की सजा को जारी रखते है।












Click it and Unblock the Notifications