बीजेपी के नेता सेकुलर हैं, उन्हें किसी के सर्टिफिकेट की जरुरत नहीं: लेखी

बीजेपी ने आरोप लगाते हुए कहा कि जिस वक्त गुजरात दंगा हुआ उस वक्त 2002 में नीतीश कुमार रेलमंत्री थे। अगर रेलमंत्री रहते हुए नीतीश कुमार गोधरा में साबरमती ट्रेन अग्निकांड को रोक देते, तो गुजरात दंगे नहीं होते। बीजेपी की प्रवक्ता मीनाक्षी लेखी ने जेडीयू नेता नीतीश कुमार पर तीर दागते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी में सभी कार्यकर्ता सेकुलर है। नीतीश का नाम लिए बगैर लेखी ने कहा कि उन्हें किसी से धर्मनिरपेक्ष होने का सार्टिफेकेट लेने की जरुरत नहीं है।
बीजेपी प्रवक्ता ने नीतीश पर आरोप लगाते हुए कहा कि 2002 में भी नीतीश बीजेपी की सरकार में शामिल थे और साबरमती एक्सप्रेस के दौरान वह रेलमंत्री भी थे। ऐसे में हमारे मुख्यमंत्री के बारे में कही गई उनकी बातों को हम खारिज करते हैं। बीजेपी के राष्ट्रीय सचिव रामेश्वर चौरसिया ने भी नीतीश पर हमला बोल दिया है। उन्होंने भी गुजरात दंगों के लिए सीधे-सीधे तत्कालीन रेलमंत्री नीतीश कुमार को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि किसी भी एक घटना से कोई व्यक्ति कम्युनल नहीं हो जाता। बीजेपी भी सेकुलर हैं और मोदी भी सेकुलर हैं। बस एक घटना है और किसी एक घटना को लेकर किसी नतीजे पर नहीं पहुंचना चाहिए। देश की जनता ने हमें सेकुलरिज्म के सर्टिफिकेट दिया है, इसलिए मोदी ही नहीं पूरी बीजेपी सेक्युलर है।












Click it and Unblock the Notifications