जया से बदसलूकी आजम के इशारे पर हुई: अमर सिंह

नई दिल्ली। एक बार फिर से सपा के लिए बीता हुआ कल साबित हो चुके नेता अमर सिंह ने सपा के कद्दावर नेता आजम खां पर संगीन आरोप लगाये हैं। अमर सिंह ने रविवार को प्रेस वार्ता करके बोला कि आजम खां के इशारे परही उनकी सहयोगी और रामपुर से सांसद जयाप्रदा के साथ बदसलूकी हुई है।

अमर सिंह ने सीधे तौर पर कहा कि कि आजम खां के ही कहने पर पर आरटीओ कौशलेंद्र सिंह यादव ने जयाप्रदा से बदसलूकी की है और उनकी गाड़ी से लालबत्ती उतरवाई।

Amar Singh
अमर सिंह ने कहा, "क्या जिस अखिलेश यादव ने कुंडा के डीएसपी जियाउल हक की हत्या में संशय के आधार पर रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया और कैबिनेट मंत्री राजाराम पांडेय द्वारा सुल्तानपुर की डीएम के.धनलक्ष्मी तथा फिल्म अभिनेत्री हेमा मालनी और माधुरी दीक्षित पर अशोभनीय टिप्पणी करने वाले मंत्री को बर्खास्त कर दिया, वह जया से अभद्रता कराने वाले अधिकारी और मंत्री आजम खां के विरुद्ध कार्रवाई करेंगे?"

आपको बता दें कि रामपुर दौरे पर आयी जयाप्रदा की गाड़ी का आरटीओ कोशलेंद्र सिंह ने गाड़ी की लाल बत्ती उतार दी और गाड़ी का चलान काट दिया था। जया ने इस मामले की जांच के लिए दिल्ली गैंगरेप के बाद बने महिला सुरक्षा कानून के तहत महिला आयोग, इलाहाबाद उच्च न्यायालय, लोकसभा अध्यक्ष और राष्ट्रपति से गुहार लगायी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+