कुंडा हत्याकांड: ग्राम प्रधान का बेटा गिरफ्तार

वैसे इससे पहले । सीबीआई ने अखिलेश यादव सरकार को चिठ्ठी लिखी थी कि उनकी जांच में पांच पुलिस वाले जिनमें चार थाना प्रभारी और एक एडिशनल एसपी शामिल हैं, जांच में अड़चन पैदा कर रहे हैं, लिहाजा इन्हें पोस्टिंग से हटा दिया जाए, जिसे तत्काल प्रभाव से अखिलेश यादव ने मानते हुए पांचों को पद से हटा दिया था। जिसके बाद सीबीआई ने बबलू यादव को गिरफ्तार किया है।
सीबीआई ने यह भी कहा है कि डीएसपी हक की हत्या के बाद कुंडा की पूरी जनता खौफजदा है इसलिेए वो जांच में सहयोग नहीं कर रही है। आपको बता दें कि 10 मार्च को बलीपुर में ग्राम प्रधान और उसके भाई की हत्या के बाद मौके पर गए डीएसपी जिया उल हक की भी हत्या कर दी गई थी। हक की पत्नी ने कुंडा के बाहुबली विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया पर हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया है और सीबीआई जांच की मांग की थी।
राजा भैया यूपी सरकार में मंत्री पद पर थे। हालात के मद्दनेजर उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। यूपी सरकार ने हक की पत्नी से वादा किया है वो हक की मौत की जांच में पूरा सहयोग करेगी। फिलहाल सीबीआई की मांग को मानते हुए वो यह जताने की कोशिश में है कि वो हक की पत्नी को न्याय दिलाने के पक्ष में है।












Click it and Unblock the Notifications