उत्तर कोरिया के पास परमाणु सक्षम मिसाइल नहीं : अमेरिका

 missile
वाशिंगटन। व्हाइट हाउस ने कहा है कि अमेरिका इस बात को नहीं मानता कि उत्तर कोरिया के पास परमाणु हथियार युक्त मिसाइल तैनात करने की क्षमता है। व्हाइट हाउस के प्रवक्ता जे कान्रे ने शुक्रवार को एक प्रेसवार्ता में कहा, "सर्व प्रथम, मैं साफ कर देना चाहता हूं कि उत्तर कोरिया ने परमाणु हथियार युक्त मिसाइल तैनात करने की क्षमता का प्रदर्शन नहीं किया है।"

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, हालांकि कार्ने ने संकेत दिया है कि अमेरिका, उत्तर कोरिया के परमाणु कार्यक्रम बराबर नजर रखेगा। कार्ने ने एक बार फिर उत्तर कोरिया से अंतर्राष्ट्रीय जवाबदेहियों का सम्मान करने का आह्वान किया। उन्होंने प्रक्षेपास्त्र रक्षा प्रणाली को सुदृढ़ करने के कदम का जिक्र करते हुए कहा, "हम लोगों ने उत्तर कोरिया के उकसावे और धमकियों के जवाब में अपने देश और सहयोगियों को सुरक्षा सुनिश्चित कराने के लिए कई सार्थक कदम उठाए हैं।"

ज्ञात हो कि गुरुवार को अमेरिकी प्रतिनिधि सभा के सदस्य डौग लेम्बोर्न ने एक सुनवाई के दौरान कहा था कि खुफिया जानकारियों ने यह संकेत दिया है कि उत्तर कोरिया ने परमाणु हथियारों से लैस बैलेस्टिक मिसाइल दागने की क्षमता हासिल कर ली है। अमेरिका और दक्षिण कोरिया के सैन्य अभ्यास के जवाब में उत्तर कोरिया द्वारा 12 फरवरी को अपना तीसरा परमाणु परीक्षण करने के बाद से कोरियाई प्रायद्वीप में तनाव बढ़ता जा रहा है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+