भारतीय राजदूत की कार पर हमले से कोई हताहत नहीं: विदेश मंत्रायल

अकबरुद्दीन ने कहा कि कार उच्चायोग की नहीं थी। इसे किराए पर लिया गया था और हमले से इसे कोई क्षति नहीं हुई थी। उन्होंने उन मीडिया रपटों को खारिज कर दिया, जिनमें कहा गया था कि कार चालक घायल हो गया था।
प्रवक्ता ने कहा कि उच्चायुक्त पंकज सरन खुलना में एक कार्यक्रम में हिस्सा ले रहे थे, उसी दौरान बम फटा था। उन्होंने खुलना में अपना काम पूरा किया और अब वह जेसोरे में हैं। वह आज ढाका लौट रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications