परमाणु हथियारों की धार तेज़ कर रहा उत्‍तर कोरिया, अमेरिका अलर्ट

सियोल। इसमें कोई शक नहीं कि बहुत जल्‍द कभी भी आपको उत्‍तर कोरिया द्वारा दक्षिण कोरिया पर हमले की खबर सुनाई दे सकती है। खौफनाक बात तो यह है कि उत्‍तर कोरिया अपने दुश्‍मन पर परमाणु हमला करने की तैयारी कर रहा है, जिसके लिये वो छोटे आकार वाले हथियार तैयार कर रहा है, ताकि वो आसानी से मिसाइल में फिट किये जा सकें। इन सैन्‍य गतिविधियों के चलते अमेरिका भी अलर्ट हो गया है।

दक्षिण कोरियाई रक्षा मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा है कि उत्तर कोरिया सम्भवत: अपने परमाणु हथियारों को सूक्ष्म रूप देने में जुटा हुआ है। दक्षिण कोरिया के राष्ट्रीय रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता किम मिन-सिओक ने एक संवाददाता सम्मेलन में संवाददाताओं से कहा, "उत्तर कोरिया ने तीन बार परमाणु परीक्षण किए हैं। हालांकि इसे लेकर अब भी संदेह है कि उसके पास छोटे एवं हल्के परमाणु हथियार बनाने की क्षमता है, जिन्हें मिसाइल पर लगाया जा सकें।"

North Korea making small size nuclear weapons

किम की ये टिप्पणी अमेरिकी प्रतिनिधि सभा के सदस्य दौग लैम्बोर्न के हवाले से आई उन मीडिया रपटों पर प्रतिक्रिया स्वरूप है, जिसमें उन्होंने सदन में एक सुनवाई के दौरान कहा था कि उत्तर कोरिया के पास बैलिस्टिक मिसाइल के साथ परमाणु हथियार छोड़ने की क्षमता है। लैम्बोर्न ने यह बात डिफेंस इंटेलिजेंस एजेंसी (डीआईए) की एक गुप्त रपट के आधार पर कही थी। पेंटागन के प्रवक्ता जॉर्ज लिटल ने एक बयान में कहा है कि यह कहना गलत होगा कि उत्तर कोरिया ने परमाणु सक्षम मिसाइल छोड़ने की क्षमता का पूर्ण प्रदर्शन किया है।

लेकिन डीआईए के इस आकलन तथा लैम्बोर्न के इन बयानों पर न तो व्हाइट हाउस ने कोई टिप्पणी की है और न तो सुनवाई में शामिल रहे जॉइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ के चेयरमैन मार्टिन डेम्पसी ने ही। ज्ञात हो कि सियोल और वाशिंगटन द्वारा किए गए संयुक्त युद्धाभ्यास की प्रतिक्रिया में उत्तर कोरिया द्वारा 12 फरवरी को किए गए तीसरे परमाणु परीक्षण के बाद से कोरियाई प्रायद्वीप पर तनाव काफी बढ़ गया है। (इनपुट आईएएनएस से)।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+