रनवे से फिसलकर समंदर में गिरा विमान, सभी 101 यात्री सुरक्षित

दरअसल लॉयन एयर' का ये विमान डेनपासर एयरपोर्ट के रनवे पर लैडिंग करते वक्त फिसल गया । एयरलाइंस के पायटल ने अपने ठीक समय पर फाइट की लैडिंग कराई। पायटल ने प्लेन को सुरक्षित रनवे पर उतर लिया, लेकिन अचानक पायटल को रनवे खत्म होता दिखा। काफी कोशिश करने के बाद भी वो प्लेन को समुंदर में जाने से रोक नहीं पाया और प्लेन समुद्र में जाकर गिर गया। लेकिन खुशकिस्मती से सभी 101 यात्री बाल-बाल बचा लिए गए। हादसा इतना भयानक था कि समुद्र में गिरने के बाद विमान दो टुकड़ो में बंट गया।
विमान में 101 यात्री सवार थे। हालांकि इनमें से कुछ को चोट भी आई हैं। पुलिस के मुताबिक विमान के क्रू को सही सलामत बाहर निकाल लिया गया है। वहीं इस हादसे में करीब 7 यात्रियों को चोट आई है। इन्हें पास के संगलाह अस्पताल में भर्ती कराया गया है।












Click it and Unblock the Notifications