नौसेना में महिला का यौन शोषण मामला, एंटनी ने कहा दोषी को नहीं बख्शा जाएगा

रक्षा मंत्री एके एंटनी ने आरोपी लेफ्टिनेंट को तुरंत प्रभाव से अपने पद से हटाने की सिफारिश की है। खबर के मुताबिक दक्षिण भारत स्थित नौसेना कमान से संबद्ध एक लेफ्टिनेंट कमांडर पर अपने ऑफिसर की पत्नी से अवैध संबंध बनाने का आरोप लगा था। सेना कानून के तहत यह मामला स्टीलिंग द अफेक्शन ऑफ ब्रदर ऑफिसर्स वाइफ का है। इस मामले पर गंभीरता दिखाते हुए अब इस रक्षा मंत्री ने संज्ञान लिया है जिसके बाद अब इस मामले को राष्ट्रपति को भेजा जाएगा।
ऐसा ही एक मामला कोच्ची से भी आया है जो इन दिनों नौसेना के लिए गले ही हड्डी बना हुआ है। कोच्चि में तैनात एक नौसेना अधिकारी की पत्नी ने अपने पति और नौसेना के कुछ अधि्कारियों पर यौन शोषण का आरोप लगाया है। इस मामले में भी नौसेना अधिकारी ने वरिष्ठ अधिकारियों पर लगाए गए आरोपों को लेकर रक्षा मंत्री एके एंटनी को रिपोर्ट भेज दी है। रिपोर्ट में नौसेना ने महिला की ओर से लगाए गए आरोपों को खारिज किया है। साथ ही नौसेना मुख्यालय ने तफसील से घटनाक्रम समझाते हुए आरोप लगाने वाली महिला के उग्र स्वभाव और उसकी मनोचिकित्सक के जरिये हुए उन्हें समझाने की कोशिशों का भी ब्योरा दिया है। हलांकि नौसेना अधिकारी की पत्नी द्वारा हाल में इस संबंध में नौसेना प्रमुख को लिखे गए एक शिकायती पत्र के बाद मामले की आंतरिक जांच भी शुरू की जा चुकी है। वहीं मामले के रोशनी में आने के बाद रक्षा मंत्री ने भी इस पर रिपोर्ट तलब की थी।












Click it and Unblock the Notifications