NDA के बाद UPA में पीएम राग, एनसीपी ने कहा मिलकर तय करे कैंडिडेट

पार्टी अध्यक्ष शरद पवार ने यूपीए गठबंधन को किसी भी वक़्त चुनाव के लिए तैयार रहने की हिदायत भी दी है। उन्होंने कहा है कि लोकसभा के लिए पीएम के नाम की घोषणा करने से पहले सभी दलों की राय लेनी होगी। लोकसभा के चुनाव में भले ही अभी कुछ समय और बाकी है लेकिन इस चुनाव की सरगर्मी अभी से तेज हो गई है। एनडीए के बाद अब यूपीए में भी पीएम पद के उम्मीदवार को लेकर गर्माहट आ गई है। शरद पवार ने मुंबई से सटे ठाणे में कहा कि यूपीए की अध्यक्ष सोनिया गांधी को पीएम पद के उम्मीदवार को लेकर सभी विषयों में सहमति के लिए एक बैठक बुलानी चाहिए।
बिना सभी के सहमति के पीए उम्मीदवार की घोषणा नहीं की जानी चाहिए। अब तक इस मुद्दे पर शांत दिखने वाली यूपीए गढ़बंधन में पवार के इस बयान ने यूपीए में भी बहस की चिंगारी डाल दी है। एनडीए में पीएम पद के उम्मीदवार को लेकर बहस छिड़ी हुई है। एनडीए की सहयोगी जेडीयू ने मोदी के नाम पर आपत्ति जताई है, वही शिवसेना ने अपनी भूमिका साझा बैठक में ही जाहिर करने की बात कही है।












Click it and Unblock the Notifications