पीएम पद के नाम पर नहीं अडे़गी जेडीयू, राजनाथ ने की नीतीश से बात

Nitish Kumar
पटना। दिल्ली में जेडीयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की दो दिन की बैठक आज से शुरू हो रही है। कार्यकारिणी की बैठक से पहले शरद यादव के घर जेडीयू के पदाधिकारियों की बैठक हुई, जिसमें पार्टी के दो दिन के राष्ट्रीय सम्मेलन के एजेंडे पर बातचीत हुई। शरद यादव के घर हुई इस बैठक से पहले बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने शरद यादव से बातचीत की। राजनाथ से हुई बातचीत के बाद माना जा रहा है कि जेडीयू की इस मीटिंग में जो प्रसात्व लाया जाएगा उसमें ना तो नरेंद्र मोदी का नाम नहीं होगा और न ही जेडीयू इस बात पर अड़ेगी कि बीजेपी पीएम पद के उम्मीदवार का नाम बताए।

अगर ऐसा होता है तो ये बीजेपी के लिए बड़ी राहत की खबर होगी। क्योंकि कयास लगाए जा रहे थे कि कि दो दिन की इस बैठक में जेडीयू राजनीतिक प्रस्ताव में पीएम पद की उम्मीदवारी को लेकर अहम प्रस्ताव ला सकती है, जो बीजेपी और जेडीयू की दूरियां बढ़ा सकता है। लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि राजनाथ की शरद यादव और नीतीश कुमार से हुई बातचीत के बाद अब ऐसा नहीं होने जा रहा है।

पीएम पद को लेकर बीजेपी और जेडीयू में दरार बढ़ता जा रहा था। जेडीयू ने साफ कहा था कि यदि मोदी को 2014 के लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री पद के प्रत्याशी के रूप में पेश किया जाता है तो जेडीयू एनडीए से बाहर निकलने के बारे में विचार कर सकती है। बैठक को अध्यक्ष शरद यादव और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित पार्टी के बड़े नेता संबोधित करेंगे। जेडीयू नेताओं ने कहा है कि पार्टी का बीजेपी के साथ गठबंधन साझा राष्ट्रीय एजेंडे पर आधारित है और सांप्रदायिकता के मुद्दे पर वह कोई समझौता नहीं करेगी।

जेडीयू की राष्ट्रीय कार्यकारणी और राष्ट्रीय परिषद की इस बैठक में शरद यादव को पार्टी का लगातार तीसरी बार अध्यक्ष बनाए जाने की औपचारिक रूप से घोषणा की जाएगी। जेडीयू के संविधान में 5 मार्च को संशोधन किया गया था, जिसके जरिये शरद के तीसरी बार अध्यक्ष बनने का मार्ग प्रशस्त हुआ। शरद यादव 2006 में जॉर्ज फर्नांडिस के स्थान पर पार्टी के अध्यक्ष बनाए गए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+