इक्वाडोर के पत्रकार की गोली मारकर हत्या

एक प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक, तटीय शहर ग्वायाक्विल में गुरुवार की रात अपनी मां के घर से निकलने के बाद 53 वर्षीय पत्रकार की हत्या कर दी गई। पुलिस अधिकारी मार्सेलो टोबर ने बताया कि फौस्तो पर बुधवार को भी वाहन चलाते समय हमला हुआ था, लेकिन इसकी सूचना उन्होंने किसी भी अधिकारी को नहीं दी थी।
पीड़ित के भाई अल्फ्रेडो वाल्दिवीजो ने इक्वाडोर रेडियो को बताया कि फौस्तो का कोई दुश्मन नहीं था। उसने कहा, "पुलिस अपना काम कर रही है। पूरा देश जानता है कि मेरा भाई कई वर्षो से पत्रकारिता कर रहा था। उससे किसी को कोई समस्या नहीं थी। वास्तव में उसका कोई दुश्मन नहीं था, इसलिए मेरा मानना है कि हत्यारे को पकड़ना बहुत आसान है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications