अगर यूपीए फिर सत्‍ता में आई तो पीएम का टेंडर होगा मनमोहन के नाम: आजम

लखनऊ। उत्‍तर प्रदेश के कद्दावर नेता और यूपी कैबिनेट मंत्री आजम खान अकसर ऐसे बयान देते हैं जिससे राजनीतिक भूचाल आ जाती है। आजम खान ने इस बार भी एक ऐसा ही बयान दिया है और कहा है कि प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह तीसरी बार भी देश के प्रधानमंत्री बन सकते हैं। उन्‍होंने कहा कि 2014 में होने वाले लोकसभा चुनाव के बाद अगर यूपीए फिर से सत्‍ता में आती है तो मनमोहन सिंह फिर देश के प्रधानमंत्री होंगे। एक सभा को संबोधित करते हुए आजम खान ने दावे के साथ कहा कि यूपीए में मनमोहन सिंह को प्रधानमंत्री पद का दावेदारी बनाने पर सहमती बनती दिख रही है।

चौकाने वाली बात ये है कि आजम खान का यह बयान उस वक्‍त आया है जब समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव खुद को प्रधानमंत्री के तौर पर पेश करने की हर संभव कोशिश कर रहे हैं। वहीं कांग्रेस में राहुल गांधी को प्रधानमंत्री पद का उम्‍मीदवार घोषित करने पर जोर दे रही है। आजम खान के इस बयान के बाद सियासी गलियारे में हड़कंप मच गया है। जाहिर है कि उनकी पार्टी के आला कमान को बुरा लगा होगा।

 Manmohan Singh may become PM again: Azam Khan

वहीं आजम खान की इस बयानबाजी पर समाजवादी पार्टी के नेता नरेश अग्रवाल ने कहा है कि ये आजम खान की व्‍यक्तिगत राय हो सकती है। उन्‍होंने कहा कि देश की जनता अब कांग्रेस और भाजपा से ऊब चुकी है और एक पार्टी की सरकार चाहती है। उल्‍लेखनीय है कि आजम खान व्यंग्य के जरिए अपनी बात कहने के लिए मशहूर हैं। उन्होंने 1984 के सिख दंगों में जगदीश टाइटलर के खिलाफ दोबारा केस खुलने के लिए सीबीआई और सरकार को जमकर लपेटा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+