मोदी व राहुल हैं सपनों के सौदागर : माकपा
नई दिल्ली। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने गुरुवार को गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर भारत की जमीनी हकीकत से पूरी तरह अलग होकर सपने बेचने का आरोप लगाया।

माकपा ने कहा, "इसकी जगह लोगों की दरकार वास्तविक जगत की परिस्थितियां बदलने की है। देश की बड़ी आबादी के लिए एक बेहतर भारत के निर्माण की जरूरत है और यह सपने देखने से तो संभव नहीं हो सकता।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications