दिल्ली के बवाना में आग का तांडव, 3 की मौत, 100 झुग्गियां स्वाहा

अग्निशमन अधिकारियों की मानें तो सूचना मिलते ही दमकल की 20 गाडि़यों को मौके पर भेज दिसया गया था। उन्होंने बताया कि आग बवाना इलाके के जेजे कॉलोनी में लगी थी। हालांकि आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। लोगों का कहना है कि बिजली की तार इलाके के झुग्गी और झोपडि़यों पर गिर जाने से आग लगी है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक इस घटना के बाद से स्थानीय लोगों में खासा रोष है और लोगों ने जमकर तोड़फोड़ मचाया है। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं। हालांकि अभी तक किसी भी मुआवजे का ऐलान नहीं किया गया है। मरने वालों की शिनाख्त भी नहीं हो सकी है।












Click it and Unblock the Notifications