इंफोसिस का शुद्ध लाभ में 3.4 फीसदी बढ़कर 2,394 करोड़ हुआ

इंटरनेशनल फाइनेंशियल रिपोर्टिग स्टैंडर्डस (आईएफआरएस) के मुताबिक, पिछले वित्त वर्ष (2011-12) की इसी अवधि की तुलना में 2012-13 की चौथी तिमाही के दौरान शुद्ध आय 4.1 प्रतिशत की गिरावट के साथ 44.4 करोड़ डॉलर दर्ज की गई, जबकि कुल आय पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 9.4 फीसदी वृद्धि के साथ 1.94 अरब डॉलर दर्ज की गई।
इंफोसिस के सीईओ और एमडी एसडी शिबूलाल ने कहा, 'वैश्विक आर्थिक अनिश्चितताएं आईटी उद्योग के लिए चुनौती बनी हुई हैं।' उन्होंने कहा, 'हम अपने ग्राहकों के लिए साझेदार के तौर पर बाजार में खुद को अलग पेश करने के लिहाज से सभी जरूरी निवेश कर रहे हैं।' (आईएएनएस)












Click it and Unblock the Notifications