बाबा का बढ़ा टेंशन, शंकर देव अपहरण मामले में जल्द होगी पूछताछ

baba ramdev
नयी दिल्ली। योग गुरु बाबा रामदेव की मुश्किलें बढ़ती जा रही है। अपने गुरु के अपहरण के मामले में अब सीबीआई बाबा और उनके सहयोगी बालकृष्ण से पूछताछ कर सकती है। माना जा रहा है कि ये पूछताछ जल्द ही संभव है। दरअसल बाबा रामदेव के गुरु स्वामी शंकर देव पिछले 6 साल से गायब है। शंकर देव रहस्यमय हालात में गायब हो गए थे।

अब इस मामले में सीबीआई की टीम बाबा रामदेव के गुरु के बारे में जानकारी जुटाने के लिए पहले ही हरिद्वार का दौरा करेंगी। ज्कयू तो पहले भी टीम वहां जाकर पूछताछ कर चुकी है, लेकिन अब माना जा रहा है कि टीम बाबा को घेरने का काम करेगी। सीबीआई अब इस मामले में योग गुरु बाबा रामदेव से पूछताछ करने की तैयारी की जा रही है।

गौरतलब है कि करीब 6 साल पहले सुबह की सैर के लिए गए स्वामी शंकर देव लौटकर वापस नहीं आए थे। पुलिस उनका पता लगाने में नाकाम रही थी, जिसके बाद से सीबीआई इस मामले की जांच कर रही है। अब सीबीआई बाबा रामदेव और उनके सहयोगी बालकृष्ण से पूछताछ करने के लिए हरिद्वार का एक और दौरा कर सकती है।

खबर के मुताबिक योग गुरु बाबा रामदेव से स्वामी शंकर देव के बारे में जानकारी जुटाई जाएगी। इससे पहले सीबीआई ने पिछले महीने इस बारे में अज्ञात लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 365 के तरह मामला दर्ज किया था। यह धारा किडनैपिंग और अवैध रूप से बंधक बनाकर रखने पर लगाई जाती है। खास बात ये है कि बाबा के गुरु शंकर देव रामदेव के आश्रम में रह रहे थे, लेकिन जुलाई 2007 में वह लापता हो गए। बाबा रामदेव के सहयोगी आचार्य बालकृष्ण की ओर से कनखल पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज कराई गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+