पाक ने किया भारत तक मार करने में सक्षम मिसाइल 'हत्फ-4' का परीक्षण

इस मिसाइल का प्रभाव केंद्र समुद्र था, जिसे पाकिस्तान के मिसाइल सिस्टम के वरिष्ठ अधिकारियों की देखरेख में प्रक्षेपित किया गया है। इस दौरान स्ट्रेटेजिक प्लान्स डिविजन के पूर्व महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल खालिद अहमद किदवई, नेशनल इंजीनियरिंग एंड साइंटिफिक कमिशन नेसकॉम के अध्यक्ष मुहम्मद इरफान बर्नी एवं अन्य सैन्य अधिकारी, वैज्ञानिक और इंजीनियर मौजूद थे।
किदवई ने कहा कि शाहीन-1 के इस उन्नत संस्करण ने पाकिस्तान के शक्ति संतुलन को समेकित और सुदृढ़ किया है। इसके साथ ही उन्होंने सभी अधिकारियों के समर्पण और पेशेवराना रवैये की सराहना की। सेना के वक्तव्य के मुताबिक, किदवई ने सभी वैज्ञानिकों एवं इंजीनियरों को इस सफलता पर बधाई दी। (आईएएनएस)












Click it and Unblock the Notifications