87 फीसदी लोग मानते हैं राहुल से ज्यादा प्रभावशाली नरेंद्र मोदी
बेंगलूरु (अजय मोहन)। देश की अधिकांश जनता ने यह मान लिया है कि भारतीय जनता पार्टी की ओर से नरेंद्र मोदी को पीएम के रूप में प्रोजेक्ट किया जा रहा है, हालांकि पार्टी ने अधिकारिक तौर पर ऐसा कुछ नहीं कहा है, वहीं कांग्रेस पार्टी की बात करें तो वहां जनता अभी तक पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी को पीएम पद का दावेदार नहीं मान रही है, लेकिन नेता जरूर उन्हें बार-बार पीएम की कुर्सी पर बिठाने की जिद करने लगते हैं।
नरेंद्र मोदी बनाम राहुल गांधी के चर्चे गली-गली हो रहे हैं। लोग दोनों नेताओं के भाषणों को गौर से सुन रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया भी व्यक्त कर रहे हैं। लेकिन कांग्रेसियों को यह जानकर दु:ख होगा कि 87 फीसदी लोग राहुल नहीं मोदी को प्रभावशाली मानते हैं। वनइंडिया द्वारा आयोजित एक सर्वे में लोगों से दो सवाल पूछे गये, जिसमें पहला सवाल था- दो दिग्गज नेताओं में किसका भाषण ज्यादा प्रभावशाली? इसमें कुल 7516 लोगों ने अपने मत दिये, जिनमें 87.7 फीसदी यानी 6592 लोगों ने मोदी के पक्ष में वोट किया, जबकि मात्र 12.3 फीसदी (924) लोगों ने राहुल को प्रभावशाली बताया।
एक और सवाल किया गया- भारत के विकास और गंभीर समस्याओं के संदर्भ में किसका भाषण ज्यादा प्रेरणादायक? इसमें 24,489 लोगों ने वोट किया, जिनमें 20,603 (84.1 फीसदी) लोगों ने नरेंद्र मोदी का नाम लिया, जबकि 3886 (15.9 फीसदी) लोगों ने राहुल गांधी को अपना वोट दिया।
सच पूछिए तो इन दो सवालों के जवाब कांग्रेस पार्टी के लिये सोचने का विषय हैं, क्योंकि मनमोहन सिंह, दिग्विजय सिंह, राशिद अलवी, आदि समेत कई नेता राहुल गांधी को पीएम बनाना चाहते हैं। कहीं न कहीं बाकी के कांग्रेसियों का भी यही सपना है। इन दो सवालों के जवाब कहीं इस सपने को सपना ही न रहने दें।













Click it and Unblock the Notifications