प्रचार में सचिन, शाहरुख से भी आगे है नरेंद्र मोदी

[नवीन निगम] गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी यदि राजनैतिक व्यक्ति न भी होते तो किसी बड़ी विज्ञापन कम्पनी के सीओ तो जरुर बन जाते। विज्ञापन की दुनिया में आज यदि किसी व्यक्ति को मास्टर माना जा सकता है तो वह नरेद्र मोदी हैं। फिक्की के एक सम्मेलन में गुजरात की महिलाओं की बात करते हुए उन्होंने जसुबेन के पिज्जा का नाम क्या लिया। पूरे देश से जसुबेन के पिज्जा की फ्रेचांइजी लेने वालों की बाढ़ सी आ गई। लखनऊ में ही मेरे एक मित्र है, बिल्डर का अच्छा कारोबार है।

पत्रकार होने के नाते उन्होंने मुझे फोन करके पूछा कि आप जानते है जसुबेन पिज्जा के ओनर को। मैंने इनकार करने के बाद पूछा, आप को क्या काम है? बोले सोच रहा हूं लखनऊ में उसकी फ्रेचाइजी ले लू। मैंने पूछा यहां चलेगा। क्योंकि गुजरात का स्वाद और लखनवी स्वाद में थोड़ा अंतर होता है। वह बोले चलेगा नहीं अब तो दौड़ेगा। क्योंकि मोदी जी ने उसका नाम जो ले लिया है। यहीं नहीं उन्होंने बताया कि वह और उनके एक मित्र इसी काम से जल्द गुजरात जाने वाले है।

Gujarat chief minister Narendra Modi

उनसे बात करने के बाद मैं समझ गया कि नरेंद्र मोदी में कुछ बात तो जरुर है, क्योंकि उनके मुंह से जसुबेन का पिज्जा निकलते ही यदि वो पिज्जा बेचने के लिए उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ जो पूरी दुनिया में अपने खाने को लेकर प्रसिद्ध है, के व्यापारी गुजरात जाने की बात करने लगे तो मोदी धन्य है अपनी मार्केटिंग को लेकर। जो काम सचिन, धोनी और शाहरूख जैसे सितारे नहीं कर सकते वो जसुबेन के पिज्जा के लिए नरेंद्र मोदी ने एक मिनट में कर दिया। 1990 में जसुबेन के पिज्जा का काम शुरू हुआ था, फिक्की के सम्मेलन में जैसे ही मोदी ने जसुबेन के पिज्जा की बात छेड़ी। यह पिज्जा कंपनी अब दिल्ली में अपना कारोबार शुरू करने की सोच रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+