ममता दीदी का गुस्‍सा, चिदंबरम से मुलाकात रद्द, लौटेंगी कोलकाता

नयी दिल्‍ली (ब्‍यूरो)। पश्‍चिम बंगाल की मुख्‍यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस की मुखिया ममता बनर्जी हमेशा गुस्‍से में रहती हैं। ममता बनर्जी का गुस्‍सा कम होने का नाम नहीं ले रहा है। दिल्‍ली में उनके साथ हुई बदसलूकी के मामले में ममता बनर्जी इस कदर नाराज है कि उन्‍होंने अपने आज के सारे कार्यक्रम रद्द कर दिये। सूत्रों की मानें तो वो आज ही एक विशेष विमान से कोलकाता वापस लौट रही हैं। प्राप्‍त जानकारी के अनुसार ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और वित्‍त मंत्री पी चिदंबरम से मुलाकात करने से इंकार कर दिया है। हालांकि ममता ने इस संबंध में तर्क दिया है कि वो सहज महसूस नहीं कर रही है।

वहीं दूसरी तरफ टीएमसी के विरोध प्रदर्शन के मद्दे नजर दिल्‍ली में ममता बनर्जी के आवास के बाहर सुरक्षा कड़ी दी गई है। दिल्‍ली पुलिस ने ये सुरक्षा एसएफआई कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन को नजर में रखते हुए किया है। वहीं तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ता पश्चिम बंगाल में आत धिक्‍कार दिवस मना रहे हैं। उल्‍लेखनीय है कि पश्चिम बंगाल के वित्‍त मंत्री और ममता बनर्जी के बेहद करीबी अमित मित्रा को ममता बनर्जी के साथ योजना आयोग की बैठक में हिस्‍सा लेना था। लेकिन योजना भवन के बाहर तैनात एसएफआई के समर्थकों ने उन्‍हें घेर लिया।

Mamata Banerjee
इतना ही नहीं ममता बनर्जी के साथ बदसलूकी भी की गई। भीड़ में उन्‍हें धक्‍का दिया गया। गुस्से में बिफरी ममता ने इस सलूक पर केंद्रीय मंत्री राजीव शुक्ला और योजना आयोग के उपाध्यक्ष मोंटेक सिंह अहलूवालिया को जमकर खरी खोटी सुनाई। इधर, तृणमूल कांग्रेस महासचिव मुकुल राय ने पार्टी कार्यकर्ताओं से यह सुनिश्चित करने का आग्रह किया है कि एसएफआई कार्यकर्ताओं द्वारा की गई हाथापाई की घटना के खिलाफ राज्यव्यापी प्रदर्शन शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक हो। राय ने दिल्ली में योजना भवन के पास एसएफआई कार्यकर्ताओं द्वारा मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का रास्ता रोकने और मित्रा के साथ हाथापाई की निंदा की।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+