दीपक भारद्वाज हत्याकांड: बाप-बेटे की थी एक ही गर्लफ्रेंड
नयी दिल्ली (ब्यूरो)। पिछले 15 दिनों से हर कोई यही जानना चाहता था कि आखिर दिल्ली के अरबपति बिल्डर दीपक भारद्वाज के कत्ल के पीछे असली मास्टरमाइंड कौन है? और आखिरकार अब उस मास्टरमाइंड का चेहरा सामने आ ही गया। जिस बात का डर और अंदेशा था वही हुआ। मास्टरमाइंड कोई और नहीं बल्कि दीपक भारद्वाज के अपने घर से निकला। उनका अपना छोटा बेटा नितेश भारद्वाज लेकिन कमाल देखिए कि चेहरे से नकाब हट जाने के बाद भी नितेश को अपने किए पर कोई पछतावा नहीं है और वह उल्टा कह रहा है कि 'मेरा बाप इसी मौत के लायक था'।
देश की सबसे बड़ी सुपारी (5 करोड़ की सुपारी) वाले मर्डर केस में कई ऐसे खुलासे हुए हैं जो चौकाने वाले हैं। इसी क्रम में एक खुलासा यह भी है कि दीपक भारद्वाज और उसके छोटे बेटे नीतेश भारद्वाज का चक्कर एक ही लड़की से था। सीधे शब्दों में कहें तो बाप और बेटे की एक ही गर्लफ्रेंड थी। इतना ही नहीं दीपक भारद्वाज उस लड़की से शादी करने वाले थे। मालूम हो कि नीतेश ने दीपक भारद्वाज की सुपारी उस वक्त दी जब उसे पता चला कि दीपक उसकी मां को तलाक देकर अपनी गर्लफ्रेंड से शादी करने वाले हैं और करोड़ों की संपत्ति का कुछ हिस्सा उसके नाम करने वाले हैं।

पुलिस की आला अधिकारियों ने बताया कि दीपक भारद्वाज अपनी पत्नी को तलाक देने का फैसला कर चुके थे और इसके लिये उन्होंने जिस वकील से बात की थी इत्तेफाक से वो वकील नीतेश का जानने वाला निकल गया। बस क्या था उसने सारी कहानी नीतेश को बता दी। उसके बाद से ही नीतेश के मन में अपने पिता दीपक भारद्वाज के लिये इस कदर नफरत भर गई कि उसने उन्हें मार डालने का ही फैसला कर लिया। नीतेश ने ये सोचा कि उसके पिता की मौत के बाद सारी संपत्ति उसे और उसके भाई को मिल जायेगी। प्राप्त जानकारी के वो युवती दिल्ली के ग्रेटर कैलाश की रहने वाली थी और दीपक भारद्वाज के बिजनेस में बतौर कर्मचारी काम करती थी।












Click it and Unblock the Notifications