पीएम कैंडिडेट्स पर आजम ने ली चुटकी, कहा 'पीएम बनने के लिए मैं भी हूं रेडी'

लखनऊ। यूपी के कैबिनेट मंत्री आजम खान का विवादों से पूराना नाता रहा है। अपने आपको को टीवी चैनलों और अखबारों की सुर्खियों में रखने के लिए आजम आने दिए विवादास्पद बयानबाजी करते रहते है। कभी किसी के उपर टीका टिप्पणी कर तो कभी किसी वपर मजाकिया बयान देकर वो हमेशा लोगों की चर्चाओं में बने रहना चाहते है।

जहां आज कल केन्द्र की राजनीति में 2014 के लिए पीए कैंडिडेट्स को लेकर चार्चाओं का बाजार गरम है तो वहीं यूपी के कद्दावर सपा नेता और कैबिनेट मंत्री आजम खान भी अपने आपको इस दौड़ से बाहर नहीं मानते। यूपी की सत्ता में काबिज आजम अपने आपकों देश के प्रधानमंत्री के तौर पर देख रहे है।

azam khan

अपने संसदीय क्षेत्र रामपुर में संवाददातों से बातचीत के दौरान कैबिनेट मंत्री आजम खान ने प्रधानमंत्री बनने की इच्छा जाहिर की। उनकी भावनाएं उनके जुबान से बाहर आ गई। आजम ने अपनी बातों पर जोर देते हुए कहा कि मुसलमान भी देश का पीएम बन सकता है।

पीएम बनने की आजम की लालसा इतनी जगी कि आजम ने कहा कि बनाओ ना, मैं तो कब से तैयार बैठा हूं, जब कहोगे जिस हाल में रहूंगा चला आऊंगा। अपनी इच्छा को तर्क से जोड़ते हुए आजम ने कहा कि, वैसे तो मैं वजीरे आजम हूं ही। नाम है आजम और हूं वजीर। मैं तो नाम से वजीरे आजम(मुखिया) हूं ही अब बस पद से बनना बाकी है। आजम खान ने राज्यसभा सांसद मुनव्वर सलीम पर हुए हमले पर कहा कि उनपर किया गया हमला मुझ पर दबाव बनाने के लिए किया गया है।

किसी का नाम लिए बिना आजम खां ने कहा कि कुछ लोग यह जताना चाहते हैं कि मेरे साथ नहीं रहोगे तो देख लो क्या हाल होगा। वहीं डीएमके के केन्द्र सरकार के समर्थन वापसी के बाद उठे बवाल पर बोलते हुए आजम ने कहा कि हम किसी के दबाव में आने वालों में से नहीं है। हम वहीं करेंगे जो पार्टी के लिए सही होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+