रिएलिटी ऑफ कांग्रेस पर नरेंद्र मोदी का गुणगान
बेंगलूरु (अजय मोहन)। इंटरनेट पर फेसबुक पर बोलबाला और फेसबुक पर नरेंद्र मोदी का। लेकिन इसी फेसबुक पर कुछ बदनाम गलियां भी हैं, जहां लोग मोदी के नारे लगा रहे हैं और कांग्रेस को बदनाम। हमारे देश का संविधान व्यक्त करने की आजादी हर नागरिक को देता है, लेकिन सोशल मीडिया पर यही आजादी, लोगों की मानसिकता बदलने का काम कर रही है।
साफ तौर पर कहें तो फेसबुक पर कांग्रेस विरोधी पोस्ट निरंतर बढ़ते जा रहे हैं। हम बात करने जा रहे हैं एक ऐसे ही फेसबुक पेज की, जिसका नाम है "रिएलिटी ऑफ कांग्रेस" (http://www.facebook.com/RealityOfCongress)। अगर आप कांग्रेस के कार्यकर्ता हैं, तो इसके लगभग हर पोस्ट पर अपना गुस्सा निकालने से पीछे नहीं हटेंगे। और अगर आप भाजपा कार्यकर्ता हैं तो इसके अलावा शायद ही कोई फेसबुक पेज आपको भाये।
ऐसा इसलिये क्योंकि तमाम तस्वीरों और पोस्ट के माध्यम से इस पेज को खुले तौर पर कांग्रेस को बदनाम करने के भरपूर प्रयास किये गये हैं। इस पेज को अपडेट करने वाले अगर यह सोचते हैं, कि इससे आप गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी की पीएम पद के लिये दावेदारी को मजबूत कर सकेंगे, तो आप गलत हैं, क्योंकि निगेटिव कैम्पेन से कभी कोई चुनाव नहीं जीत सका है। इसका प्रत्यक्ष उदाहरण 2009 के लोकसभा चुनाव में देखने को मिला था, जब भाजपा ने निगेटिव कैम्पेन के अलावा कुछ नहीं किया।
अब अगर यह पेज किसी पार्टी से ताल्लुक नहीं रखता है, और एक आम आदमी के द्वारा बनाया गया है, तो निश्चित तौर पर यह कांग्रेस पार्टी के लिये शर्म की बात है, क्योंकि अगर सरकार के खिलाफ जनता ऐसी बातें कर रही है, तो उसका दोबारा आना बहुत मुश्किल है।
कुछ इस प्रकार बदनाम गलियों में दिखी कांग्रेस

ऐसे बदनाम हो रही कांग्रेस
इस पेज पर तमाम तस्वीरें डाल कर कांग्रेस को बदनाम करने की कोशिशें की जा रही हैं। अब देखना यह है कि लोगों के ये प्रयास, यूपीए के वोट काट पायेगी या नहीं।

मनमोहन, सोनिया, मुलायम
रिएलिटी ऑफ कांग्रेस के फेसबुक पेज पर इस तस्वीर को आप देख सकते हैं, किस तरह सोनिया गांधी के बारे में टिप्पणी की गई है।

सोनिया गांधी का यह रूप
कांग्रेस के विरोधियों ने कंप्यूटर पर फोटोशॉप का इस्तेमाल करते हुए सोनिया गांधी की तस्वीर का यह हाल किया है। लोगों के लिये यह भले ही मजाक हो, लेकिन राजनेताओं के लिये यह अच्छा नहीं।

कांग्रेस को बदनाम
यहां पर कांग्रेस पार्टी के सेक्स इतिहास को दर्शाते हुए पार्टी नेताओं को बदनाम किया जा रहा है। यहां तक लोगों ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी तक को नहीं छोड़ा है।

महंगाई के खिलाफ भड़ास
जब गैस सिलेंडर महंगा हुआ, तो लोगों ने इस प्रकार अपनी भड़ास निकाली।

भ्रष्टाचार की जंग
कंप्यूटर पर फोटोशॉप का ही कमाल है, कि लोगों ने इस तस्वीर को जन्म दिया और लोगों के लिये मनोरंजन की एक नई तस्वीर बन गई।

मोदी का गुणगान
रिएलिटी ऑफ कांग्रेस के पेज पर नरेंद्र मोदी का गुणगान कुछ इस प्रकार किया जा रहा है।

भ्रष्टाचार के खिलाफ भड़ास
लोगों ने भ्रष्टाचार के खिलाफ कुछ इस प्रकार अपनी भड़ास निकाली।












Click it and Unblock the Notifications