अरे! उमा ने क्या कह दिया, विकास में गुजरात से अच्छा एमपी

विकास मुद्दे पर मध्य प्रदेश की तारीफ करते हुए उमा भारती ने कहा है कि एमपी गुजरात से भी आगे है। भोपाल में बीजेपी मुख्यालय पहुंचीं उमा ने गुजरात के विकास से ज्यादा मध्य प्रदेश के विकास की तारीफ की। मालूम हो कि आठ साल में यह पहली बार था जब उमा भारती भाजपा मुख्यालय पहुंची हों। उमा भारती का मुख्यालय पर जोरदार स्वागत किया गया।
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उमा भारती ने शिवराज सिंह चौहान की तारीफ की। इससे साफ जाहिर है कि उमा भारती का झुकाव मोदी की तरफ नहीं है। अब सवाल ये है कि क्या शिवराज और उमा की जुगलबंदी मोदी के लिए नई मुसीबत बनेगी?












Click it and Unblock the Notifications